首页 > 调查 > 正文

欺诈游戏

海报丨“数”览党代会报告!过去五年,石家庄这份成绩单很亮眼_我的网站

杨澜访谈录

A |     。

B |     जागरण संवाददाता, अलीगढ़। 'मेरे साथ रेप हुआ और पुलिस भाई को थाने में बंद कर पीट रही।' महिला के इस आरोप के साथ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ एक मिनट 32 सेकेंड का वीडियो पुलिस अधिकारियों में खलबली का कारण बन गया है। वीडियो में मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने पर इंस्पेक्टर युवक को पकड़ कर कक्ष में ले गए। युवक के साथ आई बहन के साथ नोकझोंक हुई। युवक के साथ खींचातानी और उसका सिर दरवाजे में पटकने का भी वीडियो में रिकॉर्ड किया गया।, वीडियो में महिला खुद को दुष्कर्म पीड़िता व पुलिस पर मुकदमा पंजीकृत न किए जाने का आरोप लगा रही है। सीओ से प्रकरण की रिपोर्ट तलब की गई। अब इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। , बन्नादेवी क्षेत्र में जुलाई में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस को सूचित किया गया था। इसमें एक पक्ष से महिला ने दूसरे पक्ष पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में महिला भाई के साथ थाने पहुंची थी। वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन कर युवक ने मोबाइल शर्ट की जेब में रख लिया। बताया जा रहा है, जब उसकी यह हरकत पुलिस के क्राइम इंस्पेक्टर ने देखी तो इस पर उसका मोबाइल छीन लिया। , मोबाइल मांगने पर युवक को कक्ष में ले गए और दरवाजा बंद कर लिया। इसका भी वीडियो उस महिला के द्वारा बना लिया गया। कुछ देर वीडियो में सिर्फ आवाज सुनाई दे रही है। मगर, कुछ ही देर बाद रिकॉर्डिंग में उस कक्ष का दरवाजा खुलता दिखता है, जिसमें पुलिस कर्मी युवक का सिर बार-बार दरवाजे पर पटक रहा है। महिला यह सब देख चिल्लाने लगती है और थाने से बाहर आ जाती है। चेतावनी देती है कि वह दुष्कर्म पीड़िता है, फिर भी उसकी सुनी नहीं जा रही, बल्कि उसके भाई को ही उल्टा थाने में पीटा जा रहा है। ,इस मामले में सीओ कमलेश कुमार ने बताया क‍ि  प्रकरण को लेकर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। इस मामले में जांच की जाएगी। जांच अधिकारी के लिए उच्चाधिकारी फैसला लेंगे। यह भी पढ़ें- Aligarh News: मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवक से की शादी, SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार。

C |

Current article:http://ddl41te.cheshenzhuaduanza.buzz/6i8w/20260826/593069.html

Published on:11:46:55


[责任编辑: 宗建通]

评论

 
[ 货架上的Gigabyte Win Blade追光笔记本:极窄边框/RTX 2070,17499元 ]  [ 拉文:森林狼老将告诉我 永远不要给潜能设限 ]  [ 参赛十三项,夺得十三冠 ]  [ 홍천군, 농업 현장 잇는 기술 보급 확산지원단 가동…26일 출범 ]  [ 两场机器人盛会接踵而至:未来感背后是产业跃升 ]  [ 康忙丁!丁俊晖今晚迎本届世锦赛首秀,近4年世锦赛遭遇一轮游 ]

 
  • 关于我们 | 我的网站 版权所有

    Copyright ? 2019 我的网站 All Rights Reserved